डेंगू वैराइटी शो

डाक्टरों से कुछ डेंगू चर्चा की, तो पता चला कि डेंगू कई तरह के होते है, नेताओँ की तरह। कुछ सिर्फ टेंशन में लाते हैं कुछ सच्ची में टपका देते हैं। थाईलैंड की  तरफ से से जो डेंगू मच्छर आता है, वह सिर्फ टेंशन में लाता है। पर अफ्रीका की साइड से जो डेंगू  मच्छर [...]

गुमटी नंबर अठारह में हाईडिलबर्ग

जीत गया जी मैं तो चुनाव जीत गया, मतलब अपने ब्लाग पर हुए सर्वै में मुझे अस्सी परसेंट वोट मिले हैं-ब्लागबाजी में बिजी एक नेता ने बताया।
पालिटिक्स बहुत मेहनत वाला काम है, साहब। सिर्फ माइक पर, टीवी पर, अख़बार में, मैगजीन में झूठ बोलकर काम नहीं चलता। आनलाइन, ब्लाग पर, वैबसाइट पर भी झूठ [...]

संडे चिरकुटई- शमशान सेवा सिर्फ 1650 रुपये

 
वैधानिक चेतावनी-यह व्यंग्य नहीं है
कित्ता कम जानते हैं, यह बात तो अकसर रह  रह कर पता चलती रहती है।
पर बिलकुल ही नहीं जानते, ऐसे मौके भी आ जाते हैं। कुछ दिन पहले यह मौका आ गया।
शवयात्राओं में जाता रहा हूं, सबसे पहली शवयात्रा, जिसकी स्मृति दिमाग में है, वह अपने पिता की शवयात्रा [...]

चिप वाले बंदर

वैसे दिल्ली में अब बीटीएस उर्फ बंदर ट्रेकिंग सिस्टम शुरु हुआ चाहता है। तमाम समस्याओं से निपटने का सोल्यूशन है- यह बीटीएस। बीटीएस पर इत्ती खौं खौं हो जाये कि पब्लिक बाकी समस्याएं भूल जाये।
खैर, म्युनिसिपल कारपोरेशन आफ दिल्ली उर्फ एमसीडी ने फैसला किया है कि दिल्ली के बंदरों में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम की चिप [...]

उखर्रा में टाम एंड जैरी

टाम ऐंड जैरी परेशान हैं। मिकी माऊस के साथ गंभीर वार्ता में संलग्न हैं।
टाम-मिकी माऊस बहुत आफत हो ली है, टाम एंड जैरी के बिल्ली-चूहा करतबों को कोई देखने वाला नहीं है। पब्लिक देख नहीं रही है, टाम एंड जैरी शो।
मिकी माऊस-मंदी में, बेरोजगारी में बंदे घर में पड़े रहते हैं। बीबियां नाराज रहती हैं। [...]