सौ के पार परसेंट

अगड़ों को इतने परसेंट, पिछड़ों को उतने परसेंट, इत्ते उत्ते कित्ते कित्ते मिलाकर जी कुल 618 प्रतिशत रिजर्वेशन हो लिया जी-सेक्रेट्री ने सीएम को बताया।
ओ के, लैट इट बी। कुल रिजर्वेशन 618 प्रतिशत हो जायेगा, क्या दिक्कत है-सीएम ने बताया।
पर सौ से ज्यादा नहीं हो सकता ना-सेक्रेट्री ने बताया।
[...]

संडे यूं ही-रौनक को कांग्रेसी धक्के से अमेरिकी करेक्शन

रिपोर्टिंग बदल रही है। शेयर बाजार की रिपोर्टिंग भी बहुत तेजी से बदल रही है। यह देखना खासा दिलचस्प है कि शेयर बाजार की रिपोर्टिंग के तेवर पिछले पचास सालों में बहुत बदली है। दरअसल शेयर बाजार की रिपोर्टिंग के तौर-तरीकों में अर्थव्यवस्था और राजनीति के बदलते तेवरों को भी देखा समझा जा सकता है। [...]

फेल होने की राहत

जितनी भागदौड़ में बंदा पहले डिप्टी कलेक्टर हो लेता था, उतनी में अब बारहवीं क्लास के बाद एडमीशन भी ना मिलता।
बारहवीं में सत्तर अस्सी पररेंट लाने वाले अपने नंबर इत्ते शरमाते हुए बताते हैं मानो फेल हो गये हों या किसी मर्सीडीज वाले मित्र ने उन्हे मारुति 800 में चलते हुए [...]

हल्दीघाटी युद्ध के स्पांसर हर्रोमल पकौड़ीवाले

एक टीचर की डायरी, सन् 2500 का कोई दिन
बहुत आफत है। स्टूडेंट बहुत बदमाश हो लिये है। हरेक ने चार चार क्लोन बना लिये हैं। जबकि युनिवर्सिटी से परमीशन सिर्फ दो क्लोन बनाने की है।
वह सन्नी अपना एक क्लोन क्लास में बैठा कर चला गया। क्लोन सो गया।
एक क्लोन कालेज [...]

कमर लचकावै डायनासोर

खबर है कि डायनासोर वाली हिट फिल्म जुरासिक पार्क के डाइरेक्टर स्पिलबर्ग को एक भारतीय कंपनी फाइनेंस करेगी। अनिल अंबानी की कंपनी स्पिलबर्ग को फिल्म बनाने के लिए पैसे देगी। डायनासोर ग्लोबल, डाइरेक्टर अमेरिकन, और रकम इंडियन, ग्लोबलाइजेशन और किसे कहते हैं जी। फिल्म इंडस्ट्री का ग्लोबल फ्यूचर एकैदम चकाचक दिख रहा है। [...]