संडे चिरकुटई-संस्मरणधर्मी, मरणधर्मी

संस्मरणधर्मी, मरणधर्मी
आलोक पुराणिक
पचास के कुछ ऊपर हैं वह, एक दौर के सुपर स्टार साहित्यकार टाइप।
उनसे मिलना बेहद डराने वाला तजुरबा होता है।
वह बताते हैं-फलांजी ने उन्हे फोन करके उस मैगजीन का पूरा इशू प्लान करने को कहा था। अलांजी, उनसे पूछे बगैर किसी लेखक को अपनी मैगजीन में नहीं छापते थे। ठलांजी ने उन्हे [...]

जाम (वो वाला नहीं) चिंतन

जाम(वो वाला नहीं) चिंतन
आलोक पुराणिक
जी पहली बार फख्र हुआ दिल्ली के फंसाऊ ट्रेफिक पे, यूपी के भूतपूर्व बड़े अफसर अखंड प्रताप सिंह थैंक्स टू ट्रेफिक जाम, सीबीआई द्वारा धर लिये गये। किस्सा यूं है कि करीब 200 करोड़ रुपये के अखंड साम्राज्याधिपति अखंड प्रताप सिंह (आईएएस एसोसिय़ेशन द्वारा घोषित सबसे भ्रष्ट आईएएस फेम वाले) को [...]

टमाटरी चमचई

टमाटरी चमचई
आलोक पुराणिक
चमचागिरी बहुत श्रमसाध्य कार्य है, यह बात सभी जानते हैं। बास के घर की सब्जी लाने के लिए बहुत शर्मप्रूफ होना पड़ता है। ऐसे कईयों को मैं जानता हूं जो अपने घर की सब्जी कभी नहीं लाये, पर बास के घर की सब्जी बरसात में भी छाता लगाकर लेने जाते हैं। होता है।
पर [...]

शालीमार उर्फ शरबती गेहूं

शालीमार उर्फ शरबती गेहूं
आलोक पुराणिक
इधर टीवी पर नाग-नागिन, भूत-प्रेत देखकर बोर सा हो गया हूं। मुझे डाकुओँ की बहुत याद रही है-वो मेरा गांव मेरा देश वाले टाइप। बहुत दिनों से परेशान हूं इस सवाल पर कि फिल्मों में डाकू कहां गये।
रामगोपाल वर्मा की आग [...]

वैरायटी इंडैक्स च चौर्य कर्म

वैरायटी इंडैक्स च चौर्य कर्म
आलोक पुराणिक
ट्वेंटी-ट्वेंटी कप तो जीत लाये हैं। पर कई मसले अभी उलझे हुए हैं।
मैं अभी तक परेशान हूं कि अगर तमाम तरह की टाई बाजी के बाद भी जीत-हार के मसले नहीं सुलझे तो क्या होगा। दोनों टीमें बराबरी पर ही रहें, तो क्या होना चाहिए। कल इस संबंध में कुछ [...]